Latest Posts

‘मेयर आपके द्वार’ शिविर में जनसमस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़


रुद्रपुर। नगर निगम के ‘आपका मेयर, आपके द्वार-नगर निगम जनता के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को रम्पुरा स्थित श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा परिसर में शिविर आयोजित किया गया। रम्पुरा वार्ड संख्या 21, 22, 23 और 24 के लोगों के लिए लगाए गए शिविर में समस्याएं सुनी गईं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में बिजली, नजूल, पेयजल, जिला पूर्ति, श्रम, समाज कल्याण विभाग, प्राधिकरण और बाल विकास परियोजना आदि विभागों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, प्राधिकरण और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।
इस दौरान मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, रम्पुरा क्षेत्र के पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की और नागरिकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.