Latest Posts

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर कोश्यारी के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर मंगलवार को चौघानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की है। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा उत्तराखंड की संस्कृति, युवाओं और विकास के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया। पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि कोश्यारी का व्यक्तित्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान मिलने से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, गिरीश खोलिया, प्रकाश भट्ट, किरण पंत, देवेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, आनंद कनवाल, सुनील कर्नाटक, सौरव वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, मदन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, देवाशीष नेगी, निशा बिष्ट, हितेश नेगी, अभिषेक जोशी, सुनील बिष्ट, संदीप ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.