Latest Posts

स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को सहेजने का संकल्प, गरुड़ में उत्तराधिकारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन बागेश्वर जनपद की एक महत्वपूर्ण बैठक गरुड़ विकासखंड परिसर में संगठन के अध्यक्ष कैप्टन धीरेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, संगठन को सशक्त बनाने तथा सेनानी परिवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान गरुड़ विकासखंड परिसर में प्रस्तावित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा हुई। इस संबंध में संगठन का एक शिष्टमंडल ब्लॉक प्रमुख से मिला तथा स्मारक के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, इसलिए उनके परिवारों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित रखा जाना अत्यंत आवश्यक है। वक्ताओं ने सरकार से सेनानी परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करते हुए गरुड़ इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बलवंत सिंह रावत को सौंपी गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी कपकोट विकासखंड में संगठन की अगली बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संगठन के संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष कैप्टन धीरेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी, चंदन भंडारी, कोषाध्यक्ष गुमान सिंह धपोला, गिरीश चौहान, धर्मानंद जोशी, ललित मोहन पांडेय, दीवान सिंह नेगी, विमला देवी, कमला देवी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव पंकज डसीला ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.