Latest Posts

बहुउद्देशीय शिविर में अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण


अल्मोड़ा। शनिवार को विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। शिविर के दौरान कुल 16 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख सल्ट कंचन रावत, उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.