Latest Posts

कुंदन सिंह रौतेला अध्यक्ष और सुनील शर्मा बने टैक्स बार के उपाध्यक्ष


रुद्रपुर। जिला टैक्स बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक प्राधिकरण कुमाऊं जोन के सदस्य राकेश वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में कुंदन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, ओम शंकर श्रीवास्तव को सचिव, सोमवीर सिंह को उपसचिव, गौरव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, योगेश छाबड़ा को वरिष्ठ सदस्य तथा मोहम्मद अफसर सैफी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इससे पूर्व बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।यहां दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर जोशी, मेहरबान सिंह कोरंगा, राजन सिंह मेहरा, सुशीला मेहता बिष्ट, अमनदीप कौर सहित पर्यवेक्षक हिमानी बोरा, मुख्य चुनाव अधिकारी अवतार सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी समीर सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीपी यादव, जोगेंद्र सिंह, इजहार अहमद, उत्तम सिंह रावत, जीवन राय, हरीश शर्मा, रिंकू कुमार, मनोज, नित्यानंद सिंह, नरेंद्र बंसल, राजेश बजाज, शहावत जैदी, तरुण चोपड़ा, प्रियांशी मिश्रा, हजरत अंसारी, अजय आनंद, अभिषेक मिश्रा और नवल अरोड़ा समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेश चंद्र दुमका ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.