Latest Posts

सुराज सेवा दल का पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी


हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी देहात शेखर सुयाल को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने पुलिस महानिदेशक के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि बुग्गावाला थाने को छोड़कर जिले के सभी थानों में एसएचओ की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद, जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में अभी भी एसओ कार्यभार संभाल रहे हैं। पथरी थाना क्षेत्र की फेरपुर चौकी में एक पीड़ित ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले में पुख्ता साक्ष्यों के साथ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय सत्ता और राजनीतिक दबाव में आकर आरोपी पक्ष की तरफ से भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी। इस मौके पर अजय मौर्य, देवेंद्र सिंह बिष्ट, नौशाद अली, कावेरी जोशी, नितिन कटारिया आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.