Latest Posts

विशेष लोक अदालत को लेकर विधिक न्याय रथ से चलाया जागरूकता अभियान


अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के लिए मंगलवार को विधिक न्याय रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के निर्देशानुसार अधिकार मित्र विनीता आर्या, भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, आशा भारती और आरती कठायत ने लक्ष्मेश्वर, एनटीडी चौराहा, धारानौला, ऑफिसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन, दुगालखोला, करबला, चौहानपाटा और माल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को विशेष लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित रूप से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति और सहभागिता के माध्यम से विवादों के समाधान के उद्देश्य से यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि समाधान समारोह के अंतर्गत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जा सकेगा। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 05962-231105, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 18001804000 की जानकारी भी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर विधिक सेवाओं और विशेष लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.