Latest Posts

खत शिलगांव की ध्यांटूडियों ने महासू देवता को अर्पित की एक किलो चांदी की देव डोरिया


विकासनगर। जौनसार-बावर क्षेत्र में महासू देवता के प्रति लोगों की अटूट आस्था और गहरी श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। खत शिलगांव के देऊ गांव की करीब 250 विवाहित और अविवाहित बेटियों (ध्यांटूडियों) ने सामूहिक प्रयास से एक किलो चांदी से निर्मित भव्य देव डोरिया अपने आराध्य महासू देवता को अर्पित की। भंजरा (पंचरा) गांव स्थित महासू देवता मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में देऊ गांव की महिलाओं और ध्यांटूडियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देऊ गांव की बेटियों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित कर विशेष रूप से चांदी की देव डोरिया तैयार करवाई। मंदिर पहुंचने पर ध्यांटूडियों का मंदिर समिति द्वारा फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। देव डोरिया अर्पित करने के बाद सभी महिलाओं ने महासू देवता के दर्शन कर क्षेत्र और अपने परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा रहा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद सभी ध्यांटूडियों ने सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया। मौके पर अनारी देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, अनीता तोमर, बाला देवी, कला देवी, सरोज देवी, रक्षा देवी, प्रमिला देवी, रीता चौहान, सुनीता चौहान, शिवानी चौहान, वर्षा चौहान, काजल चौहान, रेखा चौहान, निधि चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.