रुद्रपुर। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शहरी जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड 1 बनखंडी देवरिया, वार्ड 9 धर्म कांटे के निकट, वार्ड 14 बालाजी मंदिर के निकट व सिरौली में वीर शिवा कॉलोनी में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना।शनिवार को आयोजित शहरी जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड 16 में वार्डवासियों ने 100 मी. व मॉडल कालोनी के लोगों ने 200 मी. सड़क निर्माण की मांग रखी। वीर शिवा कालोनी में लोगों ने विद्युत पोल व वार्ड 9 में क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण का अनुरोध किया। बेहड़ ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण के निर्देश दिए। बेहड़ ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
क्षेत्र की समस्याओं को जानकर उनका समयबद्ध समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा प्रत्येक वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में राम बाबू, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, दर्शन कोली, सुनीता कश्यप, ओमप्रकाश दुआ, जीवन जोशी, एनयू खान, सुधा जोशी, सोनी बोरा, दलजीत कक्कड़, राजेश अरोड़ा, प्रभाकर भट्ट आदि रहे।


