Latest Posts

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा


रुद्रपुर। रुद्रपुर उद्योग व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई के सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल और ई-वे बिल होने के बावजूद वाहनों को घंटों खड़ा करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने सोमवार को जीएसटी कार्यालय पहुंचकर संयुक्त आयुक्त स्मिता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने खटीमा सचल दल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि विभागीय लक्ष्य का हवाला देकर अधिकारियों द्वारा पेनाल्टी लगाने का दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने कई बार दूरभाष और अन्य माध्यमों से समस्याएं उठाईं, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने खटीमा सचल दल की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल राज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, पवन गाबा, मनजीत सिंह, शिवांग सेठी, चीनू दुआ, राजेश बंसल, गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी आदि व्यापारी शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.