Latest Posts

हरिद्वार विधानसभा में कांग्रेस ने बीएलए-2 को दिया एसआईआर प्रशिक्षण


हरिद्वार। महानगर कांग्रेस की ओर से बुधवार को देवपुरा स्थित होटल हिमगिरि में हरिद्वार विधानसभा-25 के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं बीएलए प्रशिक्षक नीरज त्यागी ने कहा कि सभी कांग्रेस बीएलए-2 को एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर तथा बीएलए प्रशिक्षक अहमद श्मशाद ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से जुड़ी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारियां दीं। उन्होंने मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और सभी बीएलए-2 से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। शिविर में वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद विवेक भूषण विक्की, नौमान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर अजय गिरी, अनिल भास्कर, गौरव गोस्वामी, नंदन शाह, मोहित अरियाल, नितिन तेश्वर, गौरव तेश्वर, धनीराम शर्मा, हिमांशु राजपूत, उज्जवल वालिया, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया, यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी सहित बड़ी संख्या में बीएलए-2 उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.