Latest Posts

किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान


बागेश्वर। जनपद प्रभारी मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को ग्राम पंचायत शामा में किसानों से संवाद कर जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से बचने तथा सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसके बाद मंत्री ने केदारेश्वर मैदान में एनडीआरएफ की मानसून सीजन को लेकर की जा रही आपदा प्रबंधन तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव उपकरणों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर स्थिति के लिए सतर्क रहने और आपातकाल में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.