Latest Posts

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह के स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन के बैनर तले पातालदेवी स्थित फैक्ट्री गेट पर कर्मचारियों ने दो घंटे का धरना और कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानांतरण आदेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन के प्रति नाराजगी जताई। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि नए बोर्ड के दो वर्ष के कार्यकाल में चार प्रधान प्रबंधकों का स्थानांतरण किया जा चुका है। कर्मचारियों ने प्रबंध समिति के सदस्यों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने और वर्ष 2019 से लंबित छठे वेतनमान के महंगाई भत्ते का भुगतान न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि जब भी कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग करते हैं तो संस्था के घाटे का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। वक्ताओं ने शासन और विभागीय अधिकारियों के रवैये पर भी कड़ा विरोध दर्ज करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह का स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो शुक्रवार को संस्था के सभी कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंदोलन को दुग्ध उत्पादक सचिव संगठन और परिवहन संगठन का समर्थन प्राप्त है। कर्मचारी संगठन ने कहा कि स्थानांतरण आदेश निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। धरने में केसी तिवारी, प्रेम सिंह बिष्ट, शिवशंकर बोरा, कल्पना बिष्ट, शेर सिंह, राजेंद्र कांडपाल, दया टाकुली, हरीश मेहरा, मुकेश सत्यावली, कमला बिष्ट, पुष्पा तिवारी, राधा आर्या, किरन पांडे, लाल सिंह, उत्तम सिंह, हेमा आर्या, राजेंद्र सिंह लटवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.