Latest Posts

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के तहत गुरुवार को नगर के एक होटल सभागार में कुमाऊँनी लोकगीतों पर आधारित अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कुमाऊँनी लोकधुनों और पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमरनाथ भट्ट, दिनेश पाण्डेय और डॉ. जे.सी. दुर्गापाल को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ब्लूमिंग बड्स, सब जूनियर और सीनियर वर्गों के कुल 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन शगुन त्यागी, ममता वाणी और लता पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मीता उपाध्याय, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. वसुधा पंत, मीनाक्षी पाठक, दीपक जोशी, भूषण पाण्डेय सहित ग्रीन हिल्स परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि साहित्य, भाषा, कला और लोक संस्कृति किसी भी समाज की पहचान और सांस्कृतिक चेतना के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाले अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल की औपचारिक घोषणा करते हुए सभी साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान किया। ब्लूमिंग बड्स वर्ग में कृतार्थ भावना अकादमी की चाहना साह और हर्षिता ने प्रथम, बोधि ट्री स्कूल की शिवांशी और भाव्या ने द्वितीय तथा शारदा पब्लिक स्कूल के आरांश और पृथ्वी साह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में बोधि ट्री स्कूल की वन्या जोशी और हिमांशी जोशी प्रथम, ग्रेस स्कूल के मयंक कुमार और मुस्कान द्वितीय तथा कृतार्थ भावना अकादमी की सौम्या और हर्षिता बैंकोटी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में ग्रेस स्कूल की हिमाक्षी और वैष्णवी ने प्रथम, जीजीआईसी की पलक और आयत ने द्वितीय तथा मिनर्वा रेज स्कूल की आरोही और दृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.