Latest Posts

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर


अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों से विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रताप राम, चंदन सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष नाथ सिंह धानक, शिवराज नयाल, राज भट्ट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रदेश महासचिव किरण आर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.