Latest Posts

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप


अल्मोड़ा। देवस्थल मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दुगालखोला निवासी सोनू कनवाल (लगभग 27 वर्ष) और बागेश्वर निवासी धीरज सिंह गड़िया (लगभग 38 वर्ष), जो वर्तमान में हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में रह रहे थे, अपने कुछ साथियों के साथ देवस्थल के पास कोसी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अविवाहित थे। धीरज सिंह गड़िया ऑनलाइन पढ़ाई के साथ काम भी करते थे। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.