Latest Posts

एसआईआर के लिए बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण


रुद्रपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1950 हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली की स्वयं जांच की और मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों और जानकारियों के अभिलेखीकरण संबंधी पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने पंजिका के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित मतदाताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसआईआर कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी उमाशंकर नेगी, नितीश जोशी, नीरज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.