Latest Posts

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चौखुटिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देश पर लंबित गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 15/24 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत वांछित वारंटी अभियुक्त रिजवान कुरैशी (38) निवासी वार्ड नंबर-2, मस्जिद के पास, खत्याड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल को शुक्रवार को चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक नसीम अहमद और कांस्टेबल विजय आगरी शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.