Latest Posts

25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के निर्धारित लक्ष्यों और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभागों के कार्यों के आधार पर रैंकिंग निर्धारित होती है। ऐसे में सभी विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से लक्ष्यों को पूरा करते हुए जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप नियमित प्रगति सुनिश्चित कर उसकी लगातार समीक्षा की जाए। जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर निर्धारित समयावधि में लक्ष्यों की पूर्ति करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों, प्रगति और लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.