Latest Posts

अभद्र टिप्पणी पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह पर कार्रवाई की मांग


हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा दलित व्यक्ति के साथ फोन पर अभद्रता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग, महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा एसपी क्राइम निशा यादव को पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि भाजपा दलितों से बहुत नफरत करती है। इनके पूर्व विधायक द्वारा दलित व्यक्ति के साथ अभद्रता, गाली गलोच बहुत निंदनीय है। जल्द से जल्द पूर्व विधायक की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मो, जातियों का सम्मान करती है। पूर्व विधायक ने अपनी सारी हदें पार कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है।इस अवसर पर मनोज जाटव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत, तेलुराम प्रधान, अमरदीप रोशन, अक्षय नागपाल, संजय सैनी, सुभाष कुमार, बीपीएस तेजियांन, पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार, राजकुमार प्रधान, दीवान चंद, सतपाल शास्त्री, ममता सिंह, संदीप चौहान, विकास सिंह, संदीप, भानु प्रताप, सोनू कश्यप, अर्जुन करनवाल, प्रीतम बर्मन, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सैनी, राजन कुमार, विपिन, सत्येंद्र वर्मा, अरुण चौहान, सुभाष कुमार और एडवोकेट संतोष चंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.