ऋषिकेश। माजरी प्रथम ग्राम पंचायत में विकसित भारत ग्राम योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसमें आठ लाख की धनराशि वीबी जीरामजी योजना और चार लाख विकास विभाग की ओर से खर्च किए जा रहे हैं। गुरुवार को माजरीग्रांट में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का भूमि पूजन ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और ग्राम प्रधान निशा देवी ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि वीबी जीरामजी योजना के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। आंगनबाड़ी भवन बनने से बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा। ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी। निर्माण शुरू होने से गांव के बच्चों और महिलाओं को बेहतर व सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी। प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने नया आंगनबाड़ी भवन गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, जयप्रकाश, रविंद्र सैनी, जसविंदर कौर हरजिंदर कौर, मुकेश राजा राहुल, प्रेम सिंह, अश्वनी अब्दुल आदि उपस्थित रहे I


