Latest Posts

ललित मोहन मिश्र बने ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष


ऋषिकेश। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने ऋषिकेश में ललित मोहन मिश्र को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को सभी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही कांग्रेस संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुटता के साथ सबको एक साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक पुराने कांग्रेसी परिवार के सदस्य व निष्ठावान कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें विश्वास है कि ललित मोहन मिश्र कांग्रेस को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव प्रयास प्रयासरत रहेंगे और जनहित के मुद्दों को उठाएंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.