Latest Posts

किसानों के साथ सरकार भेदभाव कर रही: किसान


हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति और अनाज का किसान महाकुंभ चिंतन शिविर शुक्रवार को वीआईपी घाट के पास आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से किसान उपस्थित रहे। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और रागिनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन भी सौंपा गया। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि किसानों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। इकबालपुर चीनी मिल किसानों की बकाया धनराशि नहीं दे रही है। खाद, यूरिया की बहुत दिक्कत हो रही है। स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसका लाभ किसान ले रहे हैं। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा किसान देश का अन्नदाता है। उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण होना चाहिए। किसानों को समय पर खाद, यूरिया, बिजली, पानी नहीं मिलता। कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू अधाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफ़ीक़ अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, सचिन शर्मा, सन्नी सैन, मनोज गुजर, धर्मपाल फौजी, कुलदीप गुजर, नरेश, झम्मन सैन, कपिल भाटी, राजकुमार भाटी, अरुण यादव, निशांत, अंकुर अधाना, सौरव गुजर, रोहित भाटी, रवींद्र गुजर, राजेश उपाध्याय, सोनू प्रधान, कपिल नागर, राजबीर प्रधान, एड. कपिल, नीरज भाटी, राहुल तंवर, अजय भाटी, मनोज प्रजापति, मोहित, अजय मिश्रा, अमित भाटी, अनिल यादव, दक्ष नागर, बिजेन्द्र नंबरदार, कन्हैया, देवेंद्र सरपंच, धर्मेंद्र प्रधान, बालेंद्र सिंह, यूसुफ आजाद, पिंकी जोशी, नरेश प्रजापति, राजाराम प्रजापति, बिट्टू प्रजापति, जसबीर सैनी, तीर्थ सिंह राणा, शशि राणा, शिव कुमार, लाभ सिंह, मुकेश सैनी, करण सिंह, सुधीर प्रधान, विजयपाल, अरूण प्रजापति आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.