Latest Posts

सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी


बागेश्वर। सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को अनशन पर मदन लाल, रितिक, अभिषेक अरुन व सौरभ बैठे। नगर पालिका सदस्य कैलाश आर्या ने भी कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ से जुड़े लोग नगर पालिका परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद दो कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले 15 दिन से चरणवद्ध आंदोलन किया, धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है।जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उधर कपकोट व गरुड़ नगर पंचायत में भी कर्मचारियों ने धरना दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.