Latest Posts

क्षेत्रीय विकास मुद्दों पर सीएम से मिले कौशिक


रुड़की। राज्य स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के दायित्वधारी एवं नगर पालिका परिषद रुड़की के पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। दिनेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने 14 मई 2026 को अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तथा रामपुर से सालियर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा था। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव का संज्ञान लेने तथा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा दो दिन पूर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान उन्होंने ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर बधाई दी। साथ ही प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा हुई। दिनेश कौशिक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से रुड़की क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.