Latest Posts

सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 220 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ


बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत गुरुवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज, दुगनाकुरी (बागेश्वर) में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 250 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 220 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इस दौरान प्राप्त 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न सेवाओं से संबंधित 18 प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन भी प्राप्त हुए।
कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने सरकार के पिछले पाँच वर्षों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूरन सिंह गढ़िया, कुंदन सिंह रैखोला, राजेन्द्र सिंह राठौर, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.