Latest Posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत तीन लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई


रुद्रपुर। पुलिस ने शनिवार देर शाम कालीनगर बाजार में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कालीनगर बाजार में सड़क किनारे तीन व्यक्ति आपस में मारपीट और विवाद करते मिले। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने और झगड़ा समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों नहीं माने और आपस में उलझे रहे। इससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी। पुलिस ने आदर्श इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर निवासी विक्रम मंडल, विजय मंडल और सुमित मिस्त्री को हिरासत में लेकर तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की कार्रवाई की है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.