Latest Posts

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोकसंस्कृति की गूंज


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे संस्करण के अंतर्गत ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को नगर के एक होटल सभागार में उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 टीमों के 34 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और संस्कार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर आराधना शुक्ला और अति विशिष्ट अतिथि मीरा जोशी रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन गोकुल बिष्ट, लता पांडे और शीला पंत ने किया। इस अवसर पर बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, प्रो. विजय पांडे, अनिल सनवाल, दिनेश पांडे और मनमोहन चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वसुधा पंत ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, संस्कार गीतों और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में माया जोशी और हेमा पांडे की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विमला तिवारी और बीना जोशी की टीम को मिला। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से हेमलता वर्मा एवं मुक्ता बिष्ट तथा प्रभा बोरा एवं लीला तिवारी की टीम को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मीता उपाध्याय, मीनाक्षी पाठक, भूषण पांडे, दीपक जोशी, दीपा गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी पाठक ने किया। पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का समापन उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.