Latest Posts

ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन


बागेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी, फुलाचौंरा और खाईंधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन की शुरुआत गांव के ग्राम देवता श्री 108 भूम्याल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। आंदोलन के पहले दिन ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से पलायन कर भराड़ी, कपकोट, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, तराई-भाभर, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों और विदेश में रह रहे क्षेत्रवासियों ने भी काली पट्टी बांधकर आंदोलन को समर्थन दिया है। सभी ने सड़क स्वीकृत होने तक तन-मन-धन से आंदोलन का साथ देने का संकल्प लिया। ग्रामीणोंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी बुलंद किया गया। महिलाओं ने कहा कि सड़क न होने का सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रसव, बीमारी और दैनिक जरूरत का सामान लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि यदि शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेता, तो अब तक गांव सड़क सुविधा से जुड़ चुका होता। प्रदर्शन में पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, करम सिंह दानू, चरण सिंह बघरी, शेर सिंह दानू, भवान सिंह ढोक्टी, गजेंद्र सिंह धामी, प्रताप सिंह धामी, खीम सिंह ढोक्टी, हीरा सिंह, करम सिंह धामी, तारा देवी, मोहनी देवी, डिगरी देवी, लीला देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.