Latest Posts

शिविर में 42 दानवीरों ने किया रक्तदान


रुड़की। कश्यप तीलियान सभा मेला गूघाल गोघामहाड़ी और जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में गोघा महाड़ी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सभा अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सुमित कश्यप, सागर कश्यप, पारस कश्यप, अरुण कश्यप, यश कश्यप, शुभम कश्यप, राजीव कश्यप, मनोज कश्यप, सुरेश कश्यप, सोनू कश्यप, राकेश कश्यप, महेश कश्यप, विक्रांत कश्यप, संजय कश्यप, अनिल कश्यप, कमल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.