Latest Posts

मानसून को लेकर सभी विभाग सतर्क रहें, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी


अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को मानसून की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने तहसील स्तर पर गठित सभी क्विक रिस्पांस टीमों को भी हर समय पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकायों, लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों को नालियों की नियमित सफाई कराने, सड़कों के किनारे झाड़ियों का कटान कराने तथा संवेदनशील एवं खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण, चिकित्सकीय टीमों और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। वहीं जल संस्थान और जल निगम को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा वर्षाकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.