Latest Posts

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने धरना दिया


विकासनगर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर नई दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने तिलक भवन में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बर्बर कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। धरना, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के जिम्मेदार प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री हैं। प्रधानमंत्री सदन के नेता हैं और उनके संरक्षण के बिना कुछ नहीं हो सकता है। जिस तरह बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हुई, उसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं और नीट पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से देशभर के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में 70 से अधिक पेपर लीक मामले सामने आ चुके हैं। करीब छह करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर चुकी है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को माफिया के हवाले कर दिया है। डिजिटल सुरक्षा और पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार युवाओं का विश्वास बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि देश में ऐसी कोई परीक्षा नहीं बची जो भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ी हो। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। विरोध प्रदर्शनों का बचाव करते हुए कहा कि ये प्रदर्शन रोजगार और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर वास्तविक चिंताओं से प्रेरित हैं, न कि राजनीतिक कारणों से। शहर अध्यक्ष विकास शर्मा जंतर मंतर आंदोलन कर रहे 90 प्रतिशत छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वे राजनीतिक लोग नहीं हैं। वे सही मकसद के लिए इकठ्ठा हुए हैं। पेपर लीक हो गया है और उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। वे अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की कोशिश के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज करना तानाशाही रवैया है। इससे जाहिर होता है कि केंद्र सरकार खुद के खिलाफ एक भी आवाज नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। सरकार छात्रों के आंदोलन से भयभीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह आंदोलन ही केंद्र सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, सभासद भारत कालरा, सुमन लता, सोनिया वर्मा, शशि चौहान, कुसुम कौशल, बीना चौहान, इमरान खान, सुहैल पाशा, अजमेर राठौर, अशोक जागड़ा, केके गौतम, अनुपम कपिल, गौतम, संजय जैन, सुनीता बिष्ट, फुरकान, मुनीर अहमद आदि शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.