Latest Posts

विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर शहरी विकास मंत्री से मिले विधायक मनोज तिवारी


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर नगर निगम से जुड़े लंबित मामलों, विकास कार्यों और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। मंत्री ने सभी मामलों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों का मुद्दा उठाया गया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने नगर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग की समस्या का समाधान करने, ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जर्जर विद्युत ढांचे में सुधार तथा आवश्यक स्थानों पर बेहतर बिजली सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। उन्होंने नगर की प्रमुख एवं संपर्क सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए नालों के निर्माण, चौड़ीकरण, नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में नगर निगम के नए भवन के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन बनने से नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगरों के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक के बाद विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अल्मोड़ा की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है और नगर के विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा से भी मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.