ऋषिकेश। तीर्थनगरी व आसपास क्षेत्र में टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की 82वीं पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देव सुमन के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को अटल और प्रेरणादायक बताया तथा राष्ट्रीय एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। शनिवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और साहस को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।


