Latest Posts

कुसुम की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां


रुद्रपुर। भूरारानी निवासी 41 वर्षीय कुसुम चावला के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पति हरीश कुमार चावला ने परिवार की सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया, जिससे दो जरूरतमंद नेत्रहीनों को नई रोशनी मिल सकेगी। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल और सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस कार्य में संजय ठुकराल और संदीप चावला का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान गुलशन कुमार, अक्षय चावला, चंदर चावला, सुरेंद्र चावला और सुनील जडवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.