Latest Posts

पशुचिकित्सा सेवा संघ की अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी गठित, डॉ. जयपाल करगेती लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष


अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य पशुचिकित्सा सेवा संघ, जिला अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं जिला संरक्षक डॉ. योगेश अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। लगातार दूसरी बार डॉ. जयपाल करगेती, पशु चिकित्साधिकारी धौलादेवी, को अध्यक्ष तथा डॉ. दीपाली लालवानी, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी भैंसवाड़ा प्रक्षेत्र, को महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या को उपाध्यक्ष, डॉ. संदीप तिवारी को कोषाध्यक्ष, डॉ. शालिनी पांडे को संयुक्त सचिव, डॉ. पैनी आर्या को मीडिया प्रभारी तथा डॉ. श्वेता यादव को संपर्क अधिकारी चुना गया। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। निर्वाचन के उपरांत अध्यक्ष डॉ. जयपाल करगेती और महासचिव डॉ. दीपाली लालवानी ने सभी पशुचिकित्साधिकारियों का दोबारा विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन पशुचिकित्साधिकारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा विभागीय हितों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघ सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक मजबूत और सक्रिय संगठन कर्मचारियों तथा विभाग दोनों के लिए लाभकारी होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पशुचिकित्साधिकारियों के हितों के संरक्षण, उनके सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान तथा विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और पशुपालन विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.