ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में कुछ लोगों पर स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों को ब्लैकमेल कर उगाही का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली घेर ली। व्यापारियों के साथ उन्होंने सीओ और कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर इन कृत्यों के लिए संगठित गिरोह संचालित होने की आशंका जताई। पुलिस से मामले की जांच कर इस तरह के आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


