Latest Posts

खरगे के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे खटीमा के कार्यकर्ता


रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि खटीमा के हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होकर उसे ऐतिहासिक बनाएंगे। जिलाध्यक्ष गावा ने प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ शोषण, पेपर लीक, बढ़ती गुंडागर्दी, तानाशाहीपूर्ण रवैया, अवैध खनन एवं खनन माफियाओं का बढ़ता प्रभाव गंभीर चिंता का विषय है। कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर संघर्ष करेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, उमेश सिंह राठौर, विनोद चंद, सतपाल राणा, एडवोकेट नासिर खान, एडवोकेट जफर, राज किशोर सक्सेना, रमेश रौतेला, अमन अरोरा, लक्ष्मण राणा, दिव्या, पंकज मेहता, बीना राणा, शांति सामंत, ज्योति देवी, विद्या, समीक्षा, हरमन कौर आदि मौजूद थे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.