Latest Posts

कांग्रेस नेता आर्येद्र शर्मा ने एसआईआर में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की जताई आशंका


विकासनगर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने एसआईआर में फॉर्म-7 के दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान उन्होंने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के आवेदनों की दैनिक सूची सार्वजनिक करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी के बूथ लेवल एजेंट से मिली शिकायतों के आधार पर आशंका है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही तो वास्तविक मतदाताओं के संवैधानिक मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आर्येंद्र शर्मा ने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सभी फॉर्म-7 आवेदनों की दैनिक सूची सार्वजनिक की जाए। साथ ही प्रत्येक आवेदन पर संबंधित मतदाता को विधिवत नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया जाए तथा फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि किसी भी प्रकार के संगठित या संदिग्ध फॉर्म-7 आवेदनों की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता जितनी आवश्यक है, उतना ही प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.