Latest Posts

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक


नई टिहरी। देर रात लगी आग ने दुकान संचालक को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की लपटों ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान और खाद्य सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान और खाद्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि बछेलीखाल बाजार में जय सिंह रावत निवासी ग्राम बछेलीखाल की जय कन्फेक्शनरी स्टोर नामक दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना और चौकी बछेलीखाल पुलिस के साथ मौके पर पहुची। जिसके बाद श्रीनगर यूनिट की फायर सर्विस टीम को बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।हालांकि, तब तक दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, खाद्य सामग्री और अन्य तमाम सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट या विद्युत फाल्ट होना प्रतीत हो रहा है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.