Latest Posts

आजीविका सरस मेले में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और डीएम ने किया स्टॉलों का निरीक्षण


अल्मोड़ा। मल्ला महल में आयोजित आजीविका सरस मेला-2026 के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों से संवाद कर उनके उत्पादों की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक हुनर का भी अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री और जिलाधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों को देखा और स्टॉल संचालकों से उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्पादकों ने भी अपने उत्पादों और उन्हें तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं कार्यों को साझा करने का अवसर मिला। आजीविका सरस मेला स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के साथ ही उत्पादकों तथा खरीदारों के बीच सीधे संवाद का मंच बन रहा है। मेले में पहुंचने वाले लोग उत्पादों की खरीदारी करने के साथ ही उन्हें तैयार करने वाले समूहों से उनकी विशेषताओं और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की पहचान और उनके प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने में मदद मिल रही है। मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक कौशल को बाजार से जोड़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.