Latest Posts

एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रवीण गुणवंत को यूकॉस्ट सम्मेलन में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के शोधार्थी प्रवीण गुणवंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (यूएसएसटीसी-2026) में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मेलन में विश्वविद्यालय की ओर से यह एकमात्र पुरस्कार प्रवीण गुणवंत को मिला। प्रवीण को यह सम्मान हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले अल्मस वॉलिकियाना (भारतीय एल्म) वृक्ष के पारंपरिक औषधीय महत्व पर किए गए शोध के लिए मिला। उनका शोध विशेष रूप से अस्थि-चिकित्सा में इस वृक्ष के पारंपरिक उपयोग और स्थानीय समुदायों में पीढ़ियों से संरक्षित औषधीय ज्ञान के दस्तावेजीकरण पर केंद्रित है। यह अध्ययन हिमालयी जैव विविधता और पारंपरिक वनस्पति ज्ञान के संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस उपलब्धि पर शोध निर्देशक प्रो. अनिल कुमार यादव और सह-शोध निर्देशक डॉ. मनीष त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे प्रवीण के शोध कार्य के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि बताया। इस सम्मान से विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को भी गौरव मिला है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.