Latest Posts

जय गोल्ज्यू महोत्सव में लोकसंस्कृति, संगीत और साहित्य का संगम, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर


अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव-2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक कार्यक्रमों में कलाकारों और युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्टार नाइट में देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों, कथक और रैप संगीत की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, एकल नृत्य प्रतियोगिता, युवा कवि सम्मेलन और विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टार नाइट में पश्चिम बंगाल के रायवंशी लोकनृत्य, राजस्थान की सहरिया लोकसंस्कृति, कश्मीर की रौफ नृत्य शैली और हरियाणा के घूमर की प्रस्तुतियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की। अल्मोड़ा के प्रेमार्थ कथक कला केंद्र और कथक नृत्यांगना काव्या बिष्ट ने भी प्रस्तुति दी। गायिका शिवानी नेगी और गायक नवीन पाठक ने संगीत से समां बांधा, जबकि अभिजय गोस्वामी की रैप प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ा। एकल नृत्य प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, आरोही ने द्वितीय और भाविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, ‘विकसित भारत’ विषय पर आयोजित युवा कवि सम्मेलन में खुशी सलाल प्रथम, खुशी जोशी द्वितीय और मोनिका पंत तृतीय स्थान पर रहीं। महोत्सव के अंतर्गत जय गोल्ज्यू युवा प्रतिभा महोत्सव में विद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्गों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ए.के. सिकंदर पवार, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी पी.के. गौतम, डॉ. लक्ष्मण सुथार, डॉ. मंजूषा सुथार, डॉ. जीवन मपवाल, डॉ. निधि मंगल, जिला सहकारी बैंक की वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्वेता उपाध्याय सहित आयोजन मंडल से जुड़े प्रकाश बिष्ट, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, शुभम रौतेला, मयंक रौतेला, नैना बिष्ट तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.