Latest Posts

नवजात को पोलियो ड्राप पिला किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में रविवार को निदेशक कुमाऊं डॉ. केके अग्रवाल ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिला कर पल्स पोलियो अभियान की शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नैनीताल डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि जिले में 626 बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 825 टीमें पोलियो ड्राप पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में शुक्रवार तक और पर्वतीय इलाकों में मंगलवार तक पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशावर्कर के रैली में जाने से अभियान में कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने लोगों से अपील करी की वह पोलियो अभियान सफल बनाने की अपील की है।इस दौरान एसीएमओ (एनएचएम) डॉ. दीपांकर डैनियल, डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. एमसी जोशी, एएनएम शोभा टम्टा आदि मौजूद रहीं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.