Latest Posts

कांग्रेस ने एबीवीपी के खिलाफ किया प्रदर्शन


बागेश्वर। हल्द्वानी में सामूहिक दुष्कर्म के जघन्य मामले को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को गरुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की अमानवीय घटनाएं बेहद शर्मनाक और चिंताजनक हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की, तांकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रावत, एसपी सिंह, गिरीश तिवारी, नरेंद्र कुमार, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, दीपक कोहली, दिग्विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.