Latest Posts

मुए थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक


अल्मोड़ा। जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप-2026 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खेल विभाग के मुए थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 528 चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मार्च में मेघालय में आयोजित होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में मुए थाई को शामिल किए जाने से राज्य के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की मन्नत ने फाइटिंग और वाईक्रू स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। खेल विभाग के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहीं तनुश्री लटवाल ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया, जबकि चांदनी ने स्वर्ण तथा हिमानी मेर ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं आदित्य लटवाल, वंश बोरा, अर्पित आर्या और वेदान्त बिष्ट ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड और अल्मोड़ा का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, प्रदेश सचिव नीलेश जोशी, उत्तराखंड की मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी और मुए थाई कोच यशपाल भट्ट सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.