Latest Posts

23 अक्टूबर से होगी ईवीएम-वीवीपैट की जांच, राजनीतिक दल 22 तक नामित करें प्रतिनिधि


अल्मोड़ा। स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई। जांच प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 7 बजे तक होगी और रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी। राजनीतिक दलों को जांच में सहभागिता के लिए दो-दो अधिकृत प्रतिनिधि नामित कर उनके विवरण 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने होंगे। वेयरहाउस में 25 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर और तलाशी की व्यवस्था रहेगी। पूरी प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी। जांच के दौरान एफएलसी हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जांच में सही मशीनों पर हरा और खराब मशीनों पर लाल स्टीकर लगाया जाएगा। खराब मशीनों को एक सप्ताह के भीतर निर्माता कंपनी ईसीआईएल को वापस भेजा जाएगा। जांच के बाद सही पाई गई मशीनों में से चयनित पांच प्रतिशत पर मॉक पोल कराया जाएगा। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को प्रकाशित होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.