Latest Posts

गांजा तस्करी और पुलिस पर हमले का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार


अल्मोड़ा। जैनल-देघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर धारदार पाटल से हमला कर फरार हुए गांजा तस्करी के आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ऊधमसिंह नगर के बन्नाखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जगदीश सिंह फरार चल रहा था। बीती 9 अक्टूबर को जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों से कुल 25.240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर धारदार पाटल से हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच जगदीश सिंह मौके से फरार हो गया था। मामले में थाना भतरौजखान में बीएनएस, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण तथा भतरौजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस ने सुरागरसी और सर्विलांस की मदद से रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिंह (41), पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गौवरा, थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 में रामनगर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.