Latest Posts

स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन और आत्मनिर्भरता के गुर


अल्मोड़ा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना में 5 से 9 अक्टूबर तक तृतीय सोपान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, आग जलाने, हाइकिंग, मानचित्र पढ़ने, अनुमान लगाने, दिशाओं की पहचान और कैंप क्राफ्ट के गुर सीखे। शिविर के संचालन में स्काउट-गाइड के जिला संगठन आयुक्त दिगंबर फुलोरिया, जिला सचिव मोहन चंद्र भट्ट, जिला स्काउट मास्टर पूरन चंद्र पांडे, ब्लॉक सचिव प्रमोद कांडपाल, एलओई स्काउट सुरेश राम, एलओई गाइड कविता चौबे, प्रकाश डार्वी, भुवन चंद्र लोहनी, नरेश पांडे और शांति टम्टा सहित स्काउट-गाइड से जुड़े शिक्षकों ने सहयोग किया। समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पूरन चंद्र बिष्ट, शिविर संयोजक एवं राजकीय इंटर कॉलेज बाराकूना के प्रधानाचार्य चंदन सिंह बिष्ट और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक ने शिविर में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी प्रतिभागियों को गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.