Latest Posts

कांग्रेस ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया


पिथौरागढ़। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को नगर के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद रावत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी का सहयोग कर रहे है। कहा आज लोकतान्त्रिक अधिकार के लिए कांग्रेस जनता के साथ सड़कों में उतरकर अपनी मांग उठा रही है।
प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम देऊपा, जिला उपाध्यक्ष चंचल चौहान, जिला महासचिव बंशी जोशी, संगठन जिला महासचिव चंचल बोरा, एससी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन राम, एससी एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष बंशीधर भट्ट, बंशीधर जोशी, दिवाकर पांगती, जगदीश चुफाल, प्रकाश बोरा, शेर सिंह चुफाल, शिवांग कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.